'वोट चोरी रैली' से गायब रहना पड़ा भारी!: MP युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष-महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, इन नेताओं के नाम शामिल

MP युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष-महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, इन नेताओं के नाम शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होना मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होना मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। संगठन ने अनुशासनहीनता और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के 60 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 3 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोरी रैली’ का आयोजन किया गया था। इस रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी रैली में शामिल नहीं हुए। इसे संगठन ने निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता माना है।

उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पर गिरी गाज

युवा कांग्रेस की ओर से की गई इस कार्रवाई में प्रदेश के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत कई पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पदाधिकारियों का निलंबन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्ती

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन नहीं करने और महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने को लेकर संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़े -शराब माफिया के आगे बेबस मोहन सरकार! जीतू पटवारी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Created On :  

Tags

Next Story