MP News: भोपाल में बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ मार्च

भोपाल में बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ मार्च
पदयात्रा टीटी नगर के अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक होगी, मार्च के साथ एक सभा भी होगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी आज लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ निकालने जा रही है। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता के लिए पधार रहे केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा का राजा भोज की नगरी भोपाल में समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

केन्द्रीय मंत्री के मध्य प्रदेश आगमन पर आज भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

आयोजन में बीजेपी ने करीब एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, जबकि यातायात पुलिस प्रशासन ने करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया।

मिली जानकारी की मुताबिक भाजपा की इस पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है, मार्च में सामने आया है कि मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक लिखे बैनर लेने से इनकार किया है। मार्च के दौरान यातायात परिवहन के बाधित होने के चलते रूट डायवर्जन किए गए और राजधानी के कुछ स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की गई थी।

बीजेपी ने पदयात्रा और सभा का आयोजन किया है। पदयात्रा टीटी नगर स्थित अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

आपको बता दें बीजेपी ये अभियान कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग तथा SIR की आलोचना के विरोध में देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है। इससे पहले मध्य प्रदेश में ऐसा आयोजन 2 नवंबर को जबलपुर में और 30 अक्टूबर को इंदौर में हुआ था।

Created On :  

Tags

Next Story