MP News: भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है, जबकि उसके शासनकाल में 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। नड्डा ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद इसके भुक्तभोगी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।
यह भी पढ़े -भोपाल में ठेकेदार और TV चैनल मालिक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, रेप केस में फंसाकर पैसे लेने के आरोप , पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नड्डा का आरोप- चुनावी हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ रही कांग्रेस
सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को अब यह समझ आ गया है कि आने वाले 20 से 30 साल तक जनता उसे सत्ता में आने का अवसर नहीं देने वाली। यही वजह है कि पार्टी अपनी चुनावी हार का जिम्मेदार चुनाव आयोग को ठहरा रही है।
उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हिट एंड रन’ करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाए गए, लेकिन जब चुनाव आयोग ने हलफनामे के साथ सबूत मांगे तो कांग्रेस पीछे हट गई।
यह भी पढ़े -MP सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, भोपाल में कचरा उठना बंद, दीपावली पर भी सफाई नहीं करने की चेतावनी
EVM पर सवाल उठाने के बजाय आत्मचिंतन करें राहुल गांधी
जेपी नड्डा ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने की चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता इसे स्वीकार करने सामने नहीं आया। नड्डा ने राहुल गांधी को सलाह दी कि चुनावी नतीजों पर सवाल उठाने और ईवीएम या बैलेट पेपर को लेकर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए।
मोदी जनता के बीच रहने वाले नेता हैं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में लंबे समय तक देश की सत्ता संभाली, लेकिन अब जब उसे सत्ता नहीं मिल रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के बीच रहने वाले और लोगों के दिलों पर राज करने वाले नेता हैं।
Created On :  

