MP News: रिश्वत मांग के विरूद्ध लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, इंदौर लोकायुक्त ने रिश्वत मांग के विरूद्ध ट्रैप कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा ट्रैप कार्रवाई की।
लोकायुक्त ने ये कार्रवाई धूम सिंह पिता पुन सिंह सिंगाड़ अधीक्षक शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी झाबुआ की शिकायत पर की, लोकायुक्त को शिकायत मिली की आरोपी जय नारायण बैरागी विकास खंड शिक्षा अधिकारी झाबुआ व पवन सिंह बिलवाल सहायक ग्रेड 3 विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झाबुआ , निलंबन अवधि के 8 माह के वेतन करीब 2,30,000/-₹ निकालने के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे है।
शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि आवेदक की निलंबन अवधि के 8 माह के वेतन करीब 2,30,000/-₹ निकालने के बिल पास करने के एवज में 10,000/- ₹ की मांग अनावेदक द्वारा की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 22.10.2026 को आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी जय नारायण बैरागी द्वारा अपने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत राशि- 10000/-₹ दिलवाई गई, पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। ट्रैप टीम में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, विवेक मिश्रा, आरक्षक आदित्य भदौरिया, कमलेश, पवन पटोरिया शामिल थे।
आपको बता दें लोकायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर रांगाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007, दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100 पर ऐसे मामलों की शिकायत कर सकता है।
Created On :  

