मौसम अपडेट: चक्रवाती तूफान मुरासु पड़ा कमजोर, फिर भी 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP से लेकर केरल तक कैसा रहेगा मौसम?

चक्रवाती तूफान मुरासु पड़ा कमजोर, फिर भी 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP से लेकर केरल तक कैसा रहेगा मौसम?
4 नवंबर को 13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। दिल्ली में धुंध रहेगी, जबकि ओडिशा में 7 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। 4 नवंबर को कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। दक्षिण भारत में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में भी पानी गिर सकता है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की भी आशंका है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली चमकने और बादल गरजने का भी अनुमान है।

दिल्ली में सुबह के समय छाई रहेगी धुंध

दिल्ली में 4 नवंबर की सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। 5 और 6 नवंबर को भी दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। दोपहर में हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

ओडिशा में 7 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

ओडिशा में 4 नवंबर तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 से 7 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर पानी गिर सकता है। राज्य के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, 3 नवंबर की शाम के बाद हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

Created On :  

Tags

Next Story