- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पूरी हाजिरी लगाने के एवज में 3 हजार...
सतना न्यूज: पूरी हाजिरी लगाने के एवज में 3 हजार मांगे, 2 हजार लेते लोकायुक्त ने नगर-निगम के सफाईई सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा
डिजिटल डेस्क सतना। नगर निगम के सफाईकर्मी की कम हाजिरी को पूरा दर्ज करने के एवज में 3 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले सुपरवाइजर को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को 2 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बिरला अस्पताल के सामने की गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी बालकृष्ण आदिवासी 30 वर्ष नगर निगम सतना में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता राजकिशोर समुंद्रे नगर निगम में सफाईकर्मी है और वार्ड-15 में काम करता है। शिकायत के मुताबिक सितंबर में उसने 25 दिन काम किया था, लेकिन सुपरवाइजर ने रजिस्टर में कम हाजिरी दर्ज की और जब सफाईकर्मी ने हाजिरी दुरुस्त करने के लिए संपर्क किया तो उसने सही जानकारी कार्यालय भेजने के बदले सुपरवाइजर ने 3 हजार रुपए की मांग रख दी।तब कर्मचारी ने लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करा दी, जिनके निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की गई। इसी बीच शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी 1 हजार रुपए प्राप्त कर लिए।तब 18 अक्टूबर को टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।
प्रकरण दर्ज, कार्रवाई जारी
निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। टीम की फिलहाल कार्रवाई जारी है।
Created On :   18 Oct 2026 1:46 PM IST









