- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अड़ीबाजी के तीन मामलों में 5 आरोपी...
Satna News: अड़ीबाजी के तीन मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां पुलिस ने अड़ीबाजी के अलग-अलग मामलों में काफी समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
केस-1
टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि बीते 30 मई को प्रशांत सिंह राठौर 25 वर्ष, निवासी पन्ना नाका उमरी, जब लखन चौक-टिकुरिया टोला के पास खड़े थे, तभी बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उक्त प्रकरण में लगभग साढ़े 4 माह से फरार चल रहे शातिर बदमाश आर्यन उर्फ कान्हा पुत्र बादल कुशवाहा 24 वर्ष, निवासी कंधी गली-टिकुरिया टोला, को मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह पकड़ लिया गया, लेकिन अन्य आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर चल रहे हैं।
केस-2
बीते 20 जुलाई को कृपालपुर में उर्मिला दास मंदिर के पास बाइक सवार अभिलाष सिंह 35 वर्ष, निवासी मटेहना, का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन महीने से छिपते फिर रहे आरोपी चंद्रकांत शर्मा पुत्र राकेश मोहन शर्मा 28 वर्ष, विष्णुदत्त उर्फ सचिन पुत्र राजेश कुमार शर्मा 28 वर्ष और प्रिंस कुमार पुत्र बृजमोहन शर्मा 23 वर्ष, निवासी मटेहना को मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर पकड़ लिया गया।
केस-3
तीसरी वारदात 1 अक्टूबर को सामने आई, जिसमें नारायण तालाब-उतैली निवासी रजुल बंशकार 27 वर्ष, अपने दोस्त बुल्ली बसोर, पंकज बसोर और रईस बसोर के साथ घर के सामने बैठा था, तभी बदमाशों ने वहां पहुंचकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
इस घटना में चारों युवक घायल हो गए थे, जिनकी रिपोर्ट पर गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। दो सप्ताह की खोजबीन के बाद वारदात में शामिल रहे एक आरोपी संदीप उर्फ बोरहा पुत्र पवन बंशकार 19 वर्ष, निवासी नारायण तालाब-बसोर बस्ती को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, मगर अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
Created On :   15 Oct 2026 5:31 PM IST












