Satna news: बस मालिक ने दूसरी कंपनी के मैनेजर पर किया फायर

बस मालिक ने दूसरी कंपनी के मैनेजर पर किया फायर
हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज : आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल न्यूज़ सतना

कोलगवां थाना अंतर्गत बस स्टैंड में सवारी बैठाने को लेकर विवाद के दौरान एक बस मालिक ने दूसरी गाड़ी के मैनेजर पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया तो वहीं पीडि़त की शिकायत पर हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि संजय पुत्र रजनीश शर्मा 41 वर्ष, निवासी हनुमान नगर नईबस्ती, निजी बस चलवाने के साथ चतुर्वेदी बस सर्विस में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जिनकी एक गाड़ी सतना से नागपुर रूट पर चलती है तो शिवम त्रिपाठी, निवासी प्रेम विहार कॉलोनी, थाना कोतवाली की बस भी इसी मार्ग पर काफी समय से दौड़ रही है। 9 अक्टूबर की रात को सवारियों को लेकर दोनों गाडिय़ों के स्टॉफ में बहस हो गई, जिससे भडक़े आरोपी शिवम ने 10 अक्टूबर की रात तकरीबन सवा 11 बजे बस स्टैंड पहुंचकर सीधी जाने वाली गाड़ी में सवारी बैठा रहे प्रतिद्वंदी कंपनी के कर्मचारी विशाल द्विवेदी से गाली-गलौज शुरू कर दिया। यह देखकर मैनेजर संजय ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने जान लेने के इरादे से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे झुक गए, जिससे जान बच गई। इस घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Created On :   12 Oct 2026 3:52 PM IST

Tags

Next Story