- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- धर्मांतरण के आरोप में दो बेटों और...
Satna news: धर्मांतरण के आरोप में दो बेटों और बेटी समेत दम्पति गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी इलाके में पैसों का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि आशा चौधरी पत्नी अकाली प्रसाद, निवासी चांदमारी रोड धवारी गली नंबर-1 के पति का स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा है तो परिवार में आर्थिक तंगी भी बनी हुई थी। इसी बीच लगभग चार साल पहले उसका संपर्क रामनरेश पुत्र खेलइया चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी उर्फ सुमन चौधरी, पुत्र सुखेन्द्र चौधरी, सुवेन्द्र उर्फ छोटू चौधरी और पुत्री खुशबू चौधरी से हो गया जो ईसाई धर्म अपना चुके थे। उक्त परिवार ने उनका अनुशरण कर धर्म बदलने पर तमाम समस्याओं का समाधान होने और पैसों का लालच देकर कई बार दबाव बनाया, मगर आशा लगातार टालती रही।
अंतत: परेशान होकर बीते दिनों उसने विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों से संपर्क किया और रविवार को कोतवाली पहुंची, जहां उसके बयान पर बीएनएस की धारा 296ए, 351(3), 3(5) एवं मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत कायमी कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से धार्मिक सामग्री भी जब्त की गई है।
Created On :   12 Oct 2026 2:10 PM IST












