- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- महिलाओं के पर्स लूटने की वारदातों...
Satna news: महिलाओं के पर्स लूटने की वारदातों का खुलासा : 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
सिविल लाइन पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पर्स लूटने की दो वारदातों का खुलासा कर दिया है, जिनके कब्जे से बाइक और नकदी जब्त की गई है। सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बीते 9 अक्टूबर की सुबह कविता सिंह 36 वर्ष, निवासी जिगनहट-गिरजापुर, अपनी बेटी को स्कूल छोडक़र घर लौट रही थीं, तब पतेरी मोहल्ले में बाइक से आए तीन बदमाश पर्स छीनकर भाग निकले, तो वहीं इस वारदात के लगभग 40 मिनट बाद कोलगवां थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रामलली देवी की बहन का पर्स लूट लिया, जिसमें 95 हजार नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग---
दिन-दहाड़े हुई वारदातों से सकते में आई पुलिस ने तेजी से जांच-पड़ताल प्रारंभ कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदेह के दायरे में आए गोपाल उर्फ राधे पुत्र विश्वनाथ बंसकार 20 वर्ष, निवासी नारायण तालाब बस्ती उतैली और कुंदन पुत्र रामलाल बंसकार 20 वर्ष, निवासी संग्राम कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम भी उगल दिया, मगर वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और नकदी बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Created On :   12 Oct 2026 1:43 PM IST












