- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- बरामदे में सो रहे किसान की...
सतना न्यूज: बरामदे में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आए परिवार पर भी हमला
डिजिटल डेस्क सतना।मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनवारी गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर घर के बाहर बरामदे में सो रहे किसान की हत्या कर दी,तो चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव के लिए उसकी मां, पत्नी और बच्चों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं ग्रामीण जन दहशत में आ गए हैं।
आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को 40 वर्षीय रज्जन सिंह पटेल अपने खेत पर बने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर सो रहे थे।तभी लगभग साढ़े 12 बजे आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर रज्जन पर हमला कर दिया।इस दौरान शोर सुनकर उनकी पत्नी वारदात को अंजाम दिया। हमले की आवाज सुनकर बाहर आए परिवार के सदस्यों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना में पत्नी अंजना पटेल38 वर्ष,8 वर्षीय बेटी रागिनी, 12 वर्षीय बेटा अनिकेत और बुजुर्ग मां लल्ली सिंह दौड़कर बाहर आईं तो हमलावरों ने उन्हें हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया गंभीर चोटों के कारण रज्जन की मौके पर ही मौत हो गई। अंजना के सिर, लल्ली के सिर व आंख के पास और रागिनी के सिर में चोट आई है। अनिकेत को भी मामूली चोट लगी है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोतवाली टीआई अभिषेक सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना करने के साथ मृतक का शव मर्चुरी भेजकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।इस बीच मृतक की पत्नी ने घर से गहनों और पैसों की पेटी भी हमलावरों के द्वारा लूटकर ले जाने का खुलासा किया है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, संदेहियों से पूछताछ जारी
इस बीच रविवार दोपहर को वैज्ञानिक अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर तमाम भौतिक साक्ष्य जुटाए तो वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच एवं अब तक सामने आए बयानों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
Created On :   11 Oct 2026 3:36 PM IST












