- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मैहर दर्शन करने आए 75 वर्षीय...
सतना न्यूज: मैहर दर्शन करने आए 75 वर्षीय श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, सिविल अस्पताल रेफर

डिजिटल डेस्क सतना। पन्ना जिले से मैहर दर्शन करने पहुंचे 75 वर्षीय पन्नीलाल की अत्यधिक बुखार और चक्कर आने से तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. रवि द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमार श्रद्धालु का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल रेफर कराया। समय पर स्वास्थ्य अमले के पहुंचने से बीमार बुजुर्ग को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। घटना के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तत्परता देखने को मिली।
Created On :   11 Oct 2026 3:44 PM IST
Next Story












