- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नवरात्र मेला: दूसरे दिन 95 हजार से...
सतना न्यूज: नवरात्र मेला: दूसरे दिन 95 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे मैहर
डिजिटल डेस्क सतना। शारदेय नवरात्र पर पवित्र नगर मैहर में भक्ति पूर्ण वातावरण बना हुआ है, तो ट्रेन, बस, ट्रैक्टर और निजी वाहनों के अलावा पदयात्रा कर देवी दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पहले दिन जहां लगभग डेढ़ लाख लोगों ने मां शारदा के दर्शन किए, तो द्वितीया तिथि पर 95 हजार से ज्यादा भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह 4 बजे से लेकर रात साढ़े 10 बजे तक सीढ़ी मार्ग, वैन और रोपवे के माध्यम से भक्तों का आवागमन जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस जवान अलर्ट मोड़ पर रहे।
आईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा ---
सोमवार शाम को रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने डीआईजी हेमंत चौहान के साथ मैहर पहुंचकर मेला क्षेत्र एवं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर एसपी अवधेश प्रताप सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के साथ ही आईजी ने मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गत वर्ष की अपेक्षा अबकि बेहतर इंतजामों पर पुलिस अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।
Created On :   13 Oct 2026 3:16 PM IST












