- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दुरेहा घाट में मजदूरों से भरी पिकअप...
Satna news: दुरेहा घाट में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 20 घायल

डिजिटल न्यूज़ सतना
जसो थाना क्षेत्र के दुरेहा घाट में मंगलवार दोपहर को तकरीबन 12 बजे मजदूरों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में रामकिशोर कोल पिता कंछेदी कोल 50 वर्ष निवासी तुसगवां थाना उचेहरा की मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हो गए।पिकअप में 30 से 40 लोग सवार बताए गए हैं। इस सूचना पर जसो पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर आनन-फानन नागौद अस्पताल पहुंचाया।
घाट पर चालक की लापरवाही से हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप तुसगवां पटिहट से मजदूरों को लेकर छतरपुर जा रही थी। इस दौरान दुरेहा घाट मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का कहना है कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। उन्होंने कई बार रफ्तार कम करने को कहा, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   13 Oct 2026 3:03 PM IST












