सतना न्यूज: एक साल बाद खुली चोरी, आरोपी बंदी

एक साल बाद खुली चोरी, आरोपी बंदी
नकदी समेत औजार जब्त

डिजिटल डेस्क सतना। ताला पुलिस ने चोरी की एक साल पुरानी वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 की रात को सन्नेही बड़ा टोला निवासी कमलेश प्रसाद पांडेय 78 वर्ष के मकान में घुसकर अज्ञात बदमाश ने 20 हजार नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण और कीमती बर्तन पार कर दिए थे, जिनकी शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला। अंतत: ठीक एक साल बाद नए सिरे से शुरू की गई पड़ताल के दौरान संदेह के आधार पर आदतन बदमाश राजमणि उर्फ संतलाल पुत्र जयकरण उर्फ मम्मा केवट 26 वर्ष, निवासी ललितपुर नंबर-2 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। तब आरोपी के कब्जे से 72 सौ रुपए नकदी समेत चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर लिए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया।


Created On :   18 Oct 2026 1:38 PM IST

Tags

Next Story