Satna news: एसडीएम से विवाद करने पर 3आरोपी गिरफ्तार

एसडीएम से विवाद करने पर 3आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एसडीएम दिव्या पटेल के साथ विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मैहर कोतवाली पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि देवीजी मंदिर के पास शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी, इसी दौरान तीनों युवक पहुंचे और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए एसडीएम से बहस शुरू कर दी। समझाइश के बाद भी जब युवक नहीं माने तो एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवकों के खिलाफ कायमी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पवन सोनी, सत्यम सोनी और शिवम सोनी के नाम शामिल हैं।

Created On :   17 Oct 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story