MP News: भोपाल में ठेकेदार और TV चैनल मालिक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, रेप केस में फंसाकर पैसे लेने के आरोप , पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ठेकेदार और मीडिया हाउस के मालिक ने रेप केस में झूठा फंसाने के आरोप लगाए है । यहां पर ठेकेदार लक्ष्मीनारायण मालवीय (एलएन मालवीय) पर दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। साथ ही डेढ़ करोड़ की कथित अड़ीबाजी करने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर एलएन मालवीय ने सहमति से संबंध बनने की बात कही है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने ठेकेदार मालवीय की शिकायत पर महिला और उसके पिता व पति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अड़ीबाजी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े -काली कमाई की खुली पोल, फर्जीवाड़ा कर एलएन मालवीय ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, EOW में मामला दर्ज
ये है पूरा मामला
भोपाल में बाग सेवनिया पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी एलएन मालवीय ने महिला और उसके पति रामकुमार धाकड़ व पिता रामकृष्ण देवड़ा पर डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठने के लिए लिए दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने की शिकायत की थी। मालवीय का दावा है कि महिला की रजामंदी से उनके संबंध बने थे, यह बात उसके पति को भी पता थी। इसके बाद मई 2026 में उसने दुष्कर्म की लिखित शिकायत देकर उनसे पांच लाख रुपए का कर्ज माफ करा लिया था। जून में फिर से लिखित शिकायत की और उसे वापस लेने के एवज में 25 लाख रुपए लिए और शिकायत वापस ली। बाद में मुकर कर दबाव बनाने लगे।
लिखित करार, नहीं करेंगे रेप का केस
इस मामले में एक बार नहीं बल्कि तीन बार लिखित करार हुआ कि दुष्कर्म का केस नहीं किया जाएगा। बताया गया है कि एलएन मालवीय ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर महिला और उसके पति व पिता को एमपी नगर के अपने फ्लैट में बुलाया और दो बार समझौता किया। इस दौरान उन्हें पैसे दिए गए और स्टाम्प पर मालवीय ने परिवार से लिखवाया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध रजामंदी से बने थे और वह दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं कराएंगे।
यह भी पढ़े -MP सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, भोपाल में कचरा उठना बंद, दीपावली पर भी सफाई नहीं करने की चेतावनी
दावा है कि महिला का पति मुकर गया और फोन कर धमकाने लगा कि अगर डेढ़ करोड़ रुपए उनकी बेटी को नहीं दिया तो रेप का मामला दर्ज कराया जाएगा। मालवीय का यह भी दावा है कि वह इसके एवज में 35 लाख रुपए उक्त परिवार को दे चुके थे। जिसके फोन रिकार्ड, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य है।
Created On :  

