MP News: छपारा में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, Video

छपारा में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, Video
सिवनी के छपारा में देर रात एक मकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर छपारा नगर के महावीर वार्ड में रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल का स्टाफ पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। घर के चार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। मृतकों में चार महिलाएं एक पुरुष और एक किशोर शामिल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी है।

इन लोगों ने गंवाई जान

छपारा में मकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) शामिल हैं। हादसा सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर छपारा के महावीर वार्ड में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुआ। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कौन-कौन सुरक्षित?

इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें अमायरा सोनी (7), रितेश सोनी (45), सौरभ सोनी (43) और आकर्ष सोनी (14) शामिल हैं। आग लगने के बाद इन सभी को बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story