Ethanol Controversy: पेट्रोल में 31% एथनॉल..! राहुल का केंद्र पर वार, BJP ने दिया करारा जवाब, कहा- पहले अपना घर संभालो

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी धनतेरस की बधाई, भगवान धन्वंतरि से की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब
राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भगवान जगन्नाथ भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। दुबे ने साल 2011 में बने एक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल में मिलावट की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि कर्नाटक में अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वह केंद्र सरकार पर आरोप क्यों लगा रहे हैं।
यह भी पढ़े -अपनी ही सरकार पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, कहा- हेलीकॉप्टर से देखा तो हर तरफ जल रही थी पराली
शाहनवाज हुसैन बोले- किसानों को बदनाम कर रहे राहुल
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल बिना पूरी जानकारी के एथनॉल को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, किसान जो फसल उगाते हैं उसी से एथनॉल बनाया जाता है। दुनिया के कई देशों में भी इसका इस्तेमाल होता है। शाहनवाज ने राहुल के वोट चोरी वाले आरोपों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर ईवीएम को सही बताती है और हारने पर सवाल उठाती है। उन्होंने रामलीला मैदान की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि अब कांग्रेस नए-नए मुद्दे उठा रही है।
Created On :  

