UP News: अपनी ही सरकार पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, कहा- हेलीकॉप्टर से देखा तो हर तरफ जल रही थी पराली

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर से सफर करते समय बस्ती, गोरखपुर और गोंडा समेत पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर पराली जलती नजर आई। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाते हुए नजर नहीं आए।
यह भी पढ़े -साल में सिर्फ धनतेरस पर खुलता है धन्वंतरि मंदिर, हिमालय की जड़ी-बूटियों से लगता है भगवान को भोग, फिर रात में बंद हो जाते हैं पट
'रोकथाम में लापरवाही'
बृजभूषण शरण सिंह ने राज्य की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पराली जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इसकी निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी प्रावधान है, तो इसके बाद भी इन नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने आगे बताया कि कहीं न कहीं इस पर रोकथाम के प्रयासों में लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों का ध्यान नहीं है।
यह भी पढ़े -धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं
नंदिनी माता मंदिर को लेकर क्या कहा?
बृजभूषण शरण सिंह भगवान राम के पूर्वजों की धरती पर नंदिनी माता मंदिर में आयोजित भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन की वजह भी बताई। उनके मुताबिक, अयोध्या के उत्तरी तट पर स्थित इस स्थान का धार्मिक और पौराणिक महत्व रहा है। उन्होंने मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा कि महाराजा दिलीप ने यहां नंदिनी गौ माता की सेवा की थी। इस कारण उनका श्राप खत्म हो गया और आगे चलकर उनका जन्म भागीरथ के रूप में हुआ। इसी वजह से वहां नंदिनी माता का मंदिर और उनके नाम से एक बड़ा विद्यालय भी बनाया गया है।
दीपोत्सव का आया विचार
पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। इसके बाद उनके मन में इस पौराणिक स्थल पर दीपोत्सव आयोजित करने का विचार आया। उन्होंने जनवरी के पहले हफ्ते में यहां भव्य राष्ट्र कथा के आयोजन का ऐलान किया था। बता दें कि इस दीपोत्सव की खास बात यह रही कि दीये घर के सरसों के तेल से जलाए गए।
Created On :  

