US मिडटर्म चुनाव 2026: जीत के बाद सैयद का ट्रंप पर हमला, कहा- टैक्स के पैसे बच्चों पर बम बरसाने के लिए नहीं, ओवैसी बोले, 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा'

जीत के बाद सैयद का ट्रंप पर हमला, कहा- टैक्स के पैसे बच्चों पर बम बरसाने के लिए नहीं, ओवैसी बोले, अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा
मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद की ऐतिहासिक जीत पर असदुद्दीन ओवैसी ने खुशी जताई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से अपनी राजनीतिक पहचान और ताकत मजबूत करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मिशिगन में डेमोक्रेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद ने सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी माइक रोजर्स को हराकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम नेता बन गए हैं। अल-सैयद ने जीत के बाद अपने संबोधन में अमेरिका की आर्थिक व्यवस्था में कॉरपोरेट कंपनियों और अरबपतियों के बढ़ते प्रभाव पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए राशन खरीदना, पेट्रोल भरवाना, घर खरीदना और इलाज कराना मुश्किल हो गया है। सैयद ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा टैक्स के पैसे बच्चों पर बम बरसाने के लिए नहीं है। उसको आम नागरिकों और उनके बच्चों पर खर्च करने की जरूरत है। उन्होंने विदेशों में युद्ध पर होने वाले खर्च की आलोचना भी की।

आपको बता दें ट्रंप ने कई मौकों पर अल-सैयद को 'जिहादी', 'झूठा', 'धोखेबाज' गंदा आदमी और 'हिंसक चरमपंथी' कहा। यहीं नहीं उन्हें देश से बाहर भेजने की बात कही साथ ही ट्रंप ने एक रैली में सैयद को लेकर यहां तक कह दिया कि यदि वह जीत जाते हैं, तो अमेरिका में क्रिसमस रद्द कर दिया जाएगा। ट्रंप ने अपने एक वीडियो संदेश में जानबूझकर सैयद को बार-बार मोहम्मद कहकर संबोधित किया

आपको बता दें 42 वर्षीय अब्दुल अल-सैयद मिस्र-अमेरिकी मूल के डॉक्टर और प्रोगेसिव नेता हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं के तीखे हमलों का सामना करना पड़ा। ट्रंप ने उन्हें 'जिहादी' तक कहा था। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राथमिक चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं हेली स्टीवंस ने भी रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का समर्थन किया था।

सीनेट चुनाव में अब्दुल अल-सैयद की जीत के बाद भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की मुस्लिम राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा सियासी संदेश दिया है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। संघियों ने “अब्दुल” को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक़्त आ गया है कि हम दिखाएँ कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएँगे।

Created On :  

Tags

Next Story