Bangladesh Workers Protest: बांग्लादेश हिंसा पर बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, भारत पूरी तरह अलर्ट

बांग्लादेश हिंसा पर बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, भारत पूरी तरह अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। मजदूरों के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय करीब से नजर बनाए हुए है। मंगलवार (3 नवंबर) को रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के घटनाक्रमों के लेकर कहा कि भारत सरकार वहां के हालात पर नजर रखे हुए है। बता दें, कि हिंसक प्रदर्शन को काबू करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है।

पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर, आशुलिया, गाजीपुर और नारायणगंज इलाकों में कानून प्रवर्तन कर्मियों के साथ झड़पें हुईं। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन में आग लगा दी, उसके बाद पुलिस ऐक्शन में आई। उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें कीं और लाठियां बरसा दी।

बता दें, बांग्लादेश की 4 हजार कपड़ा फैक्ट्रियों में करीब 40 लाख मजदूर काम करते हैं। चीन के बाद बांग्लादेश दुनिया में सबसे ज्यादा कपड़े निर्यात करने वाला दूसरा देश है। यहां के कपड़े 150 से ज्यादा देशों में बेचे जाते हैं। बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में बांग्लादेश ने करीब 3.68 लाख करोड़ रुपए के कपड़े दूसरे देशों को बेचे।

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि

पूर्व पीएम शेख हसीना की का पार्टी अवामी लीग कपड़ा कारखानों में अशांति भड़काने में भूमिका निभा रहे हैं। अहमद ने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘अवामी लीग की राजनीति से जुड़े कारखाना मालिक भी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सांसद भी इसमें शामिल हैं।’’ गाजीपुर के उपायुक्त मोहम्मद नुरुल करीम भुइयां ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (BGB) के जवानों की 10 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

Created On :  

Tags

Next Story