Patrick Stewart Death: 86 साल की उम्र में 'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X का निधन, ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

86 साल की उम्र में एक्स-मेन के प्रोफेसर X का निधन, ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर ब्रिटिश अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे है। अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझने के बाद, 28 अक्टूबर 2026 क लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर उनका निधन हो गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर ब्रिटिश अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे है। अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझने के बाद, 28 अक्टूबर 2026 क लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर उनका निधन हो गया। वह 86 साल के थे। अभिनेता के निधन पर उनके चाहने वाले और करीबी उनके मशहूर किरदारों को याद कर रहे हैं।

सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

गुरुवार, 29 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में उनके निधन की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि अपने अंतिम समय में वे अपने परिवार और दोस्तों के बीच थे। बयान में कहा गया, "हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सर पैट्रिक स्टीवर्ट का कल लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया, अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझने के दौरान, उनकी पत्नी सनी ने उनकी बहुत देखभाल की।" “वह परिवार और दोस्तों के स्नेह के घेरे में रहे, जहां लाइव म्यूजिक, प्रेयर आँंसू, हंसी और उन गहरी भावनाओं का माहौल था, जो केवल वही जगा सकते थे, क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी लाइफ हम सभी के प्रति समर्पित कर दी थी. .” “हम हमेशा उन्हें याद रखेंगे।”


ह्यू जैकमैन

ह्यू जैकमैन, जिन्होंने 'एक्स-मेन' फिल्मों में स्टीवर्ट के साथ काम किया था, के लिए यह एक बहुत ही व्यक्तिगत क्षति थी। स्टीवर्ट के 'प्रोफेसर एक्स' के सामने 'वोल्वरिन' का किरदार निभाने वाले जैकमैन ने उनके साथ बिताए पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें 'लोगन' फिल्म के सेट की तस्वीरें भी शामिल थीं। जैकमैन ने लिखा, 'आज हमने मंच और पर्दे के एक महान कलाकार को खो दिया। मेरे लिए, वह एक बेहतरीन दोस्त और इंसान थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पैट्रिक स्टीवर्ट, मैं आपको हमेशा याद रखूंगा।'

मार्वल स्टूडियोज

मार्वल स्टूडियोज ने भी इस अभिनेता को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के किरदार को अपने सुपरहीरो यूनिवर्स के सबसे यादगार किरदारों में से एक बना दिया था।

विलियम शैटनर

'स्टार ट्रेक: जनरेशंस' में पैट्रिक के साथ कैप्टन जेम्स टी. कर्क का किरदार निभाने वाले विलियम शैटनर ने एक्स पर लिखा, 'यह हफ्ता दिल तोड़ने वाला रहा है। सर पैट्रिक स्टीवर्ट एक दोस्त, सहकर्मी और बेहतरीन अभिनेता थे। मंच से लेकर एंटरप्राइज के ब्रिज तक, उन्होंने अपने हर काम में समझदारी, शालीनता और गहरी मानवीय संवेदना दिखाई। कैप्टन पिकार्ड हममें से सबसे बेहतरीन इंसान थे। उन्हें निभाने वाले पैट्रिक भी ऐसे ही थे। मेरे मन में उनके और उनके काम के लिए बहुत स्नेह और सम्मान था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी बहुत याद आएगी।

डैफने कीन

फिल्म 'लोगन' में स्टीवर्ट के साथ काम करने वाली डैफने कीन ने दिवंगत अभिनेता के लिए एक नोट लिखा।

सेठ मैकफार्लेन

सेठ मैकफार्लेन, जिन्होंने ‘फैमिली गाय’, ‘टेड’, ‘ब्लंट टॉक’ और ‘अमेरिकन डैड!’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में स्टीवर्ट के साथ काम किया है।

रूसो ब्रदर्स

स्टीवर्ट की हालिया फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के निर्देशक, रूसो ब्रदर्स ने लिखा, 'हम बहुत किस्मत वाले रहे हैं कि हमें अपने बचपन के कुछ नायकों के साथ काम करने का मौका मिला। सर पैट्रिक स्टीवर्ट हमेशा उनमें से एक रहेंगे।


Created On :  

Tags

Next Story