आमिर-गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका-रकुल से लेकर शिल्पा तक, इन सेलेब्स ने शेयर की करवा चौथ की सुंदर तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी सेलिब्रिटश में शानदार अंदाज में करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस दिन कई एक्ट्रेसेस अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक कपड़ों में सज-संवरकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत, शिल्पा शेट्टी और यामी गौतम समेत कई सेलेब्स ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वहीं दूसरी तरफ आमिर-गौरी और नुपुर-स्टेबिन ने अपना पहला करव चौथ सेलिब्रेट किया।
यह भी पढ़े -राज-सिमरन के प्यार से लेकर अमिताभ बच्चन के व्रत तक, फिल्मों में करवा चौथ के ये सीन हुए यादगार
प्रियंका चोपड़ा लाल सूट में दिखीं खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना। लाल रंग के सूट और मैचिंग दुपट्टे में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ करवा चौथ की रस्म निभाती नजर आईं। एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी भी लाल रंग के कपड़ों में दिखाई दीं।
गुलाबी साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा जलवा
शिल्पा शेट्टी भी करवा चौथ पर पारंपरिक लुक में नजर आईं। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे और लाल रंग की कढ़ाई की गई थी। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ शिल्पा का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने भी पति जैकी भगनानी ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने साथ में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को त्योहार की बधाई भी दी।
यह भी पढ़े -टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ग्लैमर की दुनिया में बढ़ा सुरक्षा पहरा, अब बॉडीगार्ड नहीं, बैकग्राउंड चेक भी जरूरी
रवि किशन
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति किशन शुक्ला के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। दोनों ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर करवा चौथ की पूजा की और रस्में निभाने के बाद रवि किशन की पत्नी ने अपना व्रत खोला।
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी करवा चौथ मनाकर अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं।
नूपुर सेनन
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने पति स्टेबिन बेन के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जहां कपल काफी प्यारे पोज देता दिखा।
ताहिरा कश्यप
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
इसी साल शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने पहुंचे। इस दौरान दोनों हमेशा की तरह हाथ थामें नजर आए।
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
रेमो डिसूजा
पंकज त्रिपाठी
Created On :  
