Ory Viral Video: हैलोवीन पार्टी में 'तुम्बाड' के हस्तर बने ओरी, यूजर्स ने ली चुटकी बोले- इससे अमृत बचाकर रखना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वे आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी बॉलीवुड सितारों के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले ओरी इस बार अपने हैलोवीन लुक की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हैलोवीन पार्टी के लिए ओरी ने ऐसा डरावना गेटअप लिया। उनको देखने के बाद लोगों को फिल्म 'तुम्बाड' का खौफनाक किरदार 'हस्तर' याद आ गया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -ऑकलैंड में न्यूजीलैंड नेवल बेस पर इंडियन नेवी चीफ का भव्य स्वागत, पारंपरिक समारोह किया आयोजित
'हस्तर' बनकर छाए ओरी
हैलोवीन पार्टी में ओरी ने 'हस्तर' जैसा लुक अपनाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनका यह अवतार देखने में काफी डरावना और अलग था। जहां आमतौर पर हैलोवीन पार्टियों में लोग भूत, चुड़ैल और वैम्पायर जैसे किरदारों का रूप लेते हैं, वहीं ओरी ने भारतीय सिनेमा के एक चर्चित हॉरर किरदार को चुनकर अपने अंदाज में नया तड़का लगा दिया।
कैसा था लुक
ओरी ने लाल रंग के शरीर के साथ कमर में पुराना और फटा हुआ भूरे रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। उनके हाथों और पैरों की उंगलियों में लंबे-लंबे नाखून लगे थे। इसके अलावा, उन्होंने बाजूबंद और पैरों में कड़े पहने, जो बिल्कुल 'हस्तर' के किरदार से मेल खाते हैं। सिर्फ ओरी ही नहीं, बल्कि उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल फोन और उसका कवर भी काफी वायरल हुआ।
यह भी पढ़े -खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
ओरी के वीडियो और फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक शख्स ने लिखा, 'इससे अमृत बचा के रखना।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम्बाड ओरी। तीसरे शख्स ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि तुम बहुत लेट हो गए, नवरात्रि खत्म हो गई। एक ने लिखा कि सो जा वरना हस्तर आ जाएगा।
Created On :  
