IPL 2027: मोहम्मद आमिर के लिए खुले आईपीएल के दरवाजे, ऑक्शन के लिए दे सकते हैं नाम, जानें पूरा मामला

मोहम्मद आमिर के लिए खुले आईपीएल के दरवाजे, ऑक्शन के लिए दे सकते हैं नाम, जानें पूरा मामला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इसमें खेलने का सपना हर क्रिकेटर को होता है। अगले साल लीग का 20वां सीजन खेला जाएगा, जिसके लिए अगले महीने गोवा में ऑक्शन होगा। अभी उन प्लेयर्स की लिस्ट आनी बाकी है, जिनके नाम ऑक्शन में होंगे। इस लिस्ट में एक नाम पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का हो सकता है, जो कि अब ब्रिटिश नागरिकता ले चुके हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इसमें खेलने का सपना हर क्रिकेटर को होता है। अगले साल लीग का 20वां सीजन खेला जाएगा, जिसके लिए अगले महीने गोवा में ऑक्शन होगा। अभी उन प्लेयर्स की लिस्ट आनी बाकी है, जिनके नाम ऑक्शन में होंगे। इस लिस्ट में एक नाम पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का हो सकता है, जो कि अब ब्रिटिश नागरिकता ले चुके हैं।

आमिर के आईपीएल में खेलने की संभावना इसलिए जताई जा रहा है कि क्योंकि उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) ड्राफ्ट में अपना ब्रिटिश प्लेयर के तौर पर दिया है। कहा जा रहा है कि वे आईपीएल ऑक्शन में भी अपना नाम दे सकते हैं।

कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए ड्रॉफ्ट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ये खिलाड़ी हैं - पूर्व क्रिकेटर विजय शंकर, मुरुगन अश्विन, अयान खान और केएस भरत। लीग इसी साल दिसंबर में दुबई में आयोजित की जा सकती है।

पहले भी हो चुका है ऐसा

34 साल के आमिर फिलहाल इंग्लैंड में ही रहते हैं, उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ले ली है। उनके आईपीएल ऑक्शन में नाम देने की बात पहले से ही हो रही थी, लेकिन अब इसकी संभावना बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार नहीं होगा जब कोई पाकिस्तानी प्लेयर किसी दूसरे देश की नागरिकता लेकर आईपीएल में खेलेगा।

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद 2012 से लेकर 2015 के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट के माध्यम से आईपीएल में खेल चुके हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन सी टीमें आमिर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाती हैं।

कब है आईपीएल ऑक्शन?

आईपीएल के 20वें सीजन यानि आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन अगले महीने गोवा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 दिसंबर को गोवा में ऑक्शन होगा। 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट भी देनी होगी।

Created On :  

Tags

Next Story