IND Vs NZ: भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में जीत मिलने के बावजूद न्यूजीलैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टपकाए 14 कैच

भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में जीत मिलने के बावजूद न्यूजीलैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टपकाए 14 कैच
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने न केवल बल्ले और गेंद से बल्कि फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन किया। यही वजह है कि इन पांच मैचों में कीवी टीम ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने न केवल बल्ले और गेंद से बल्कि फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन किया। यही वजह है कि इन पांच मैचों में कीवी टीम ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने कुल 14 कैच छोड़े। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने इतने कैच टपकाए हैं।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में टोटल 14 कैच छोड़े हैं, जो किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनके द्वारा छोड़े गए दूसरे सबसे ज्यादा कैच हैं। इससे पहले उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में में भी इतने ही कैच छोड़े थे।

अंतिम दो टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को मिली जीत

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आखिरी के दो मैचों में टीम ने शानदार वापसी की। चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद रविवार को पांचवें टी20 में टीम को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

पांचवें टी20 में जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर शुरुआती मुकाबलों में उनकी टीम गलितयां ना करती तो सीरीज का रिजल्ट उलटा भी हो सकता था। वैसे, इस सीरीज में दोनों ही टीमों की फील्डिंग काफी औसत दर्जे की रही। इसके पीछे की वजह न्यूजीलैंड में चलने वाली हवा है, जिससे गेंद की दिशा बदल जाती है।

अब वनडे सीरीज में भिड़ेंगी दोनों टीमें

टी20 सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 की तरह ही वनडे सीरीज में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 4 नवंबर को पहला वनडे ऑकलैंड में, 7 नवंबर को दूसरा वनडे वेलिंग्टन में, 10 नवंबर को तीसरा वनडे हैमिल्टन में, 13 नवंबर को चौथा वनडे मैच और 15 नवंबर को पांचवां व अंतिम वनडे मैच बे ओवल में खेला जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story