Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तानी PM की फिर हुई फजीहत, भारत के खिलाफ मिली छोटी जीत का मना रहे थे जश्न, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट लंबे समय से खेला जा रहा है। लेकिन, उसे काफी क्रिकेट के अन्य टूर्नामेंट्स जैसी लोकप्रियता नहीं मिली। इसकी वजह टूर्नामेंट का स्तर औसत दर्जे का होना है। इसमें टीमों में केवल 6 खिलाड़ी होते हैं, प्रति पारी 6 ओवर का ही खेल होता है। क्रिकेट के नियमों का ही ठीक तरह से पालन न होने पर इसकी अन्य टूर्नामेंट जैसी अहमियत नहीं होती है।
लेकिन, पाकिस्तान के लिए यह एवरेज टूर्नामेंट ही सबसे अहम बन गया है। इसकी वजह पाकिस्तानी टीम की भारत पर जीत है। कल खेले टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया था। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -भारत की शर्मनाक हार, 13 गेंद बाकी रहते पाकिस्तान ने चेज किया टारगेट, क्रुणाल पांड्या और नीतीश राणा समेत कई स्टार प्लेयर रहे फ्लॉप
फैंस उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान की जीत पर पीएम शहबाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तानी टीम को बधाई दी। क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी की तारीफ की। हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है।
इस पोस्ट के बाद शहबाज भारतीय क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए। फैंस के मुताबिक, 6 ओवर के छोटे से टूर्नामेंट में जीत हासिल करने पर इतना जश्न मनाना, हैरान करने वाला है। एक यूजर ने लिखा, क्या पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इतना नकारा है कि उसके पास देश के जरूरी मुद्दों के अलावा कोई और काम नहीं बचा है? एक अन्य कमेंट किया - 'तुझे और कोई काम नहीं है क्या?'
हालांकि, टूर्नामेंट के लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तान के लिए यह जीत अहम थी, क्योंकि वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है। लेकिन, फैंस ने इस जीत पर पाकिस्तान ने जिस तरह से जश्न मनाया, उस पर चुटकी ली है। इस मैच से ज्यादा चर्चा शहबाज शरीफ के जश्न की हो रही है और पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है।
ऐसा रहा मुकाबला
मैच की बात करें तो 6-6 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। भारत की ओर से शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया।
Created On :  
