UN News: महासचिव की रेस में कई नाम, तुर्किये ने भी उतारा अपना उम्मीदवार, रूस-यूएस समेत 5 देशों की रहती है अहम भूमिका

महासचिव की रेस में कई नाम, तुर्किये ने भी उतारा अपना उम्मीदवार, रूस-यूएस समेत 5 देशों की रहती है अहम भूमिका
मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस करीब 10 साल से इस पद पर हैं। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद नए महासचिव की नियुक्ति होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (UN) के अगले महासचिव पद की रेस में तुर्किये ने अपने पूर्व विदेश मंत्री फेरिदुन सिनिरलियोग्लू को मैदान में उतारा है। कई खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्किये ने शनिवार को आधिकारिक रूप से उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे तुर्किये प्रेसिडेंट रेचेप तैयप एर्दोगन का समर्थन भी मिला हुआ है।

कैसे चुना जाएगा UN का अगला महासचिव?

आपको बता दें गुटेरेस की जगह लेने के लिए सिनिरलियोग्लू समेत कई उम्मीदवार मैदान में हैं। सात अन्य उम्मीदवार भी इस पद की रेस में हैं। यूएन के शीर्ष पद के लिए क्षेत्रीय बारी-बारी की अनौपचारिक परंपरा के तहत लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के किसी उम्मीदवार को भी अवसर मिल सकता है।

UN के अगले महासचिव के चयन में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अहम भूमिका होगी। इसके पांच स्थायी सदस्य यूएस, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस हैं। इन पांचों राष्ट्रों के पास वीटो पॉवर है। सुरक्षा परिषद की सिफारिश के बाद UNGA के 193 सदस्य देशों को अंतिम मंजूरी देनी होगी।

आपको बता दें सिनिरलियोग्लू 70 साल के हैं। वह 2015 में कुछ महीनों तक तुर्किये के विदेश मंत्री रहे थे। 2016 से 2023 तक उन्होंने यूएन में तुर्किये के राजदूत के तौर पर काम किया। अभी वे वियना स्थित यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) के महासचिव हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल दिसंबर 2027 में खत्म होना है। मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस करीब 10 साल से इस पद पर हैं। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद नए महासचिव की नियुक्ति होगी।

तुर्किये प्रेसिडेंट एर्दोगन लंबे समय से UNSC में सुधार की मांग करते रहे हैं। वह पांच स्थायी सदस्यों के प्रभुत्व की भी आलोचना करते हैं। ऐसे में सिनिरलियोग्लू की उम्मीदवारी को इस एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उनकी राह कठिन है क्योंकि तुर्किये के पड़ोसी देश ग्रीस के विरोध की आशंका है, जो सुरक्षा परिषद का निर्वाचित सदस्य है। इसके अतिरिक्त इजराइल की ओर से भी आपत्ति आने की संभावना है। ईरान, यूक्रेन और गाजा में जारी संघर्षों के बीच संगठन की भूमिका पर सवाल उठे हैं। आर्थिक संकट के चलते मानवीय सहायता और विकास कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ी है। इस टाइम यूएन पर सुधार करने का दबाव है।

Created On :  

Tags

Next Story