Israel Election Result 2026: इजराइल आम चुनाव में 'मोसाद' की एंट्री, विदेशी दखल के आरोप की जांच करेगी खूफिया एजेंसी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद आम चुनाव में विदेशी दखल की जांच करेगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में मोसाद के साथ आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट भी शामिल होगी। आरोप है कि कतर और तुर्की समेत अन्य देशों ने चुनाव में अरब वोटर्स को पैसे देकर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने का प्रयास किया गया है।
हालांकि इजराइल के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक जांच का दायरा सीमित है। इस मामले में चुनाव के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं कतर और तुर्की ने भी खुद पर लगे वोटों को प्रभावित करने वाले आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़े -इजराइल में सरकार गठन पर फंसा पेंच, 19 सीटों वाली अरब पार्टियों के हाथ में सत्ता की चाबी, जानिए क्या हैं दलबदल के नियम
क्या है पूरा मामला?
मामला वोटिंग वाले दिन यानि मंगलवार को मतदान केंद्र पर अरब मतदाताओं को पैसे देकर वोट डलवाने के आरोपों से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ इडो नोर्डन को इसकी टिप मिली थी। इसके उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने रिश्वतखोरी के शक में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि इसका अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले तीनों के घरों पर छापेमारी भी की थी।
यह भी पढ़े -इजराइल में सत्ता की जंग तेज, नेतन्याहू ने उठाए चुनाव पर सवाल, अरब पार्टियों पर लगाए गंभीर आरोप
किसी को नहीं मिला बहुमत
इजराइल चुनाव के परिणाम आ गए हैं, किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अभी यह तय नहीं हो पाया है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सरकार बनाने के लिए 120 में से 61 सीटों पर जीत जरूरी है। लेकिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड के 53 सांसद जीते हैं। वहीं दूसरे स्थान पर आइजेनकोट की पार्टी यशार है, जिसको 48 सीटें मिली हैं। इस बार चुनाव में अरब पार्टियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। 19 सीटें जीतकर वह किंग मेकर की भूमिका में है।
बता दें कि इजराइल में सरकार बनाने के लिए चुने गए नेता को शुरुआत में 28 दिन और जरूरत पड़ने पर 14 दिन और मिलते हैं। यानि सरकार बनाने के लिए कुल 42 दिन का समय मिलता है। इतने समय में उसे दूसरे दलों से समर्थन जुटाना होता है।
Created On :  

