ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला: पेंटागन के एक और बड़े अधिकारी को पद से हटाया, क्या है रणनीति?

पेंटागन के एक और बड़े अधिकारी को पद से हटाया, क्या है रणनीति?
मेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन में ट्रंप प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अब लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को उनके पद से हटा दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन में ट्रंप प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अब लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को उनके पद से हटा दिया गया है। पेंटागन में उनकी भूमिका सेना के लिए रणनीति और योजना बनाने की थी। वह इस विभाग के प्रमुख थे। उन्हें इसी सप्ताह जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के पद से हटाया गया है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस फैसले की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।

दोबारा जंग लड़ने पर विचार?

अमेरिकी सैन्य विभाग में ये बदलाव ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ दोबारा जंग लड़ने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में एक बड़े अधिकारी को पद से हटा देने पर कई सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिल्विया की जगह किस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पेंटागन में ब्रेट सिल्विया जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के जे-5 निदेशालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह विभाग अमेरिका की सेना की रणनीति और भविष्य की सैन्य योजनाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह सेना के अभियानों, रक्षा नीति और व्हाइट हाउस के फैसलों के बीच तालमेल बनाए रखने का भी काम करता है।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का पद अहम क्यों?

यह विभाग सैन्य अधिकारियों की योजनाओं को रक्षा विभाग की नीतियों और राष्ट्रपति के फैसलों से जोड़ता है। इस वजह से इसके प्रमुख का पद काफी अहम माना जाता है। लेकिन सिल्विया को पद से हटाने का मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बना है, क्योंकि अमेरिका ईरान को लेकर आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है। यानी अमेरिका फिर से युद्ध करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

कई वरिष्ठ अधिकारी छोड़ चुके हैं पद

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के पेंटागन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं। सिल्विया को पद से हटाया जाना भी इसी सिलसिले की एक और कड़ी मानी जा रही है। फिलहाल ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें पद से क्यों हटाया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story