Spain Train Accident: स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्पेनिश PM ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के टोलेडो प्रांत में एक बड़ा भीषण हादसा हो गया है। यहां पर दो हाईस्पीड से चलने वाली दो ट्रेनों की आपस में भीड़त हो गई है, जिसमें लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है, फिलहाल घायलों की संख्या सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हताहत होने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े -राख बिक्री के आदेशों पर अमल नहीं, महिलाओं का आत्मदाह का प्रयास, मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आंदोलन
द गार्जियन ने स्पेन के रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी। इसके बाद मेड्रिड और दक्षिण क्षेत्र अंडालूसिया के बीच रेल सर्विस को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ है, इसका पता नहीं चल सका। लेकिन यह घटना एडामुज रेल से भी बड़ी थी। उसमें 46 लोगों की जान चली गई थी।
पिछले हिस्से में हुई जोरदार टक्कर
स्पेन की सरकारी न्यूज टीवीई ने बताया कि यह दुर्घटना ऐसे समय पर हुई थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। इस दौरान दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए थे। टोलेडो शहर के पास स्थित उर्डा के मेयर मैनुअल गैलान ने इस हादसे पर बताया कि इमरजेंसी सर्विस ने उनसे कहा कि घायलों को रखने के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार किया जाए।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा! एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 4 गाड़ियां और एंबुलेंस, बाल-बाल बचे राहुल गांधी
PM ने जताया दुख
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दुख भरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस मामले की जानकारी लगातार परिवहन मंत्री और कैस्टिला ला मांचा के अध्यक्ष से ले रहे हैं। साथ ही बताया कि रेस्क्यू टीमें लगातार प्रभावित लोगों की मदद कर रही है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
दूसरी तरफ, स्पेन में चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से राजनीति दलों ने अपने-अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बताते चलें कि फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों बचाया जा रहा है।
Created On :  

