Trump Nobel Prize Controversy: नोबेल प्राइज न मिलने पर फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, नॉर्वे को लेकर कहे अपशब्द, बताया घटिया देश

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने को लेकर एक बार फिर नाराजगी जताई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि उन्होंने रविवार को मिशिगन में आयोजित चुनावी रैली के दौरान नॉर्वे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मैंने 8 जंग रुकवाई। फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिला। मैं नॉर्वे से किसी को यहां आने देना नहीं चाहता।” ट्रंप ने नॉर्वे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक घटिया देश बन गया है।
ट्रंप लंबे समय से नोबेल पुरस्कार को लेकर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दुनिया के बड़े युद्धों को अपनी कूटनीति से रुकवाया है, जिसके चलते वो इस सम्मान के हकदार हैं। अपने हालिया बयान में ट्रंप ने कहा कि उन्हें अब सिर्फ ईरान और यूक्रेन की जंग सुलझानी हैं।
यह भी पढ़े -नोबेल के बाद अब पुलित्जर न मिलने पर भड़के ट्रंप, कहा - 'मुझे मिलना चाहिए था सम्मान', सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
2018 से नोबेल शांति पुरस्कार मांग रहे ट्रंप
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर ट्रंप का ये दावा नया नहीं है। वह 2018 से ही इस पुरस्कार की मांग कर रहे हैं। अक्टूबर 2018 में ट्रंप ने कहा था कि वह कोरिया और सीरिया में शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह प्राइज कभी नहीं मिलेगा। इसके बाद उन्होंने 2019 में नोबेल प्राइज को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उन्हें नॉमिनेट किया है।
2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिल सकता है, तो उन्हें भी मिलना चाहिए। साल 2025 में नॉर्वे के अखबार ने दावा किया था कि ट्रंप ने वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से फोन पर बातचीत करते हुए नोबेल पीस प्राइज पाने की इच्छा जताई है।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह
2026 में भी नोबेल पुरस्कार न मिलने पर नाराज हो गए थे ट्रंप
इस साल का नोबेल पीस प्राइज दक्षिण अफ्रीका की नवी पिल्लै को मिला। पुरस्कार की घोषणा होने के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई। उन्होंने पिल्लै की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता, जबकि मैंने 8 युद्ध खत्म कराने में मदद की है। ट्रंप ने 8 युद्धों को लेकर किए अपने दावे में कहा कि उन्हें एक नहीं, बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए।
Created On :  

