US-Iran Tension: ‘ईरान फिर बना रहा परमाणु ताकत!’ सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई टेंशन, अमेरिका के जनरल की बड़ी चेतावनी

‘ईरान फिर बना रहा परमाणु ताकत!’ सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई टेंशन, अमेरिका के जनरल की बड़ी चेतावनी
ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर काम होने के संकेत मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम कमजोर पड़ गया है। लेकिन अब सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों ने नई चिंता बढ़ा दी है। इन तस्वीरों में ईरान के कुछ खास ठिकानों पर फिर से काम होता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और मिसाइलों को दोबारा मजबूत करने में जुटा है। इसी बीच अमेरिका के एक पूर्व जनरल ने चेतावनी दी है कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की अपनी इच्छा नहीं छोड़ी है। इससे अमेरिका और इजरायल की चिंता बढ़ सकती है।

ईरान को लेकर अमेरिका के जनरल ने क्या कहा?

अमेरिका के रिटायर्ड फोर-स्टार जनरल जैक कीन ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम से पीछे हटने का फैसला नहीं किया है। उनके मुताबिक, यह वहां की सरकार की सोच का एक अहम हिस्सा है। कीन ने ईरान की सरकार को खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि तनाव कम करने की कोशिशों के बीच भी ईरान अपनी परमाणु ताकत को फिर से बढ़ाने में लगा हुआ है। उनके बयान से साफ है कि अमेरिका को ईरान की आगे की तैयारी को लेकर अब भी शक है।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखीं हलचल, ठिकानों की बढ़ाई जा रही सुरक्षा

बताया जा रहा है कि सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में ईरान के कई संवेदनशील ठिकानों पर निर्माण काम होने के संकेत मिले हैं। इनमें नतांज परमाणु केंद्र के पास मौजूद पिकैक्स माउंटेन कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। माना जाता है कि यह जगह जमीन के करीब 300 फीट नीचे है। इसलिए इस पर नजर रखना काफी अहम माना जा रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान अपने परमाणु ठिकानों और उनसे जुड़ी सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है। वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर में दावा किया गया है कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने और बैलिस्टिक मिसाइलों का काम तेज करने का फैसला किया है। हालांकि, इन तस्वीरों से यह साफ नहीं होता कि परमाणु कार्यक्रम किस स्तर तक दोबारा शुरू हुआ है।

Created On :  

Tags

Next Story