Brazil Election: राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद परिवार संग अमेरिका भागे बोल्सोनारो, लूला सरकार ने पासपोर्ट किया रद्द

राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद परिवार संग अमेरिका भागे बोल्सोनारो, लूला सरकार ने पासपोर्ट किया रद्द
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में करारी हार के बाद राइट विंग नेता फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका भाग गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने इसकी पुष्टि की। उधर, लूला दा सिल्वा सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में करारी हार के बाद राइट विंग नेता फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका भाग गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने इसकी पुष्टि की। उधर, लूला दा सिल्वा सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है।

पत्नी और दो बेटियां भी साथ

रायटर्स ने एक अन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि बोल्सोनारो के साथ उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं। कहा जा रहा है कि वे अमेरिका से राजनीतिक शरण की मांग कर सकते हैं।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का कहना है कि बोल्सोनारो यदि अमेरिका आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। वह अच्छे इंसान हैं। ट्रंप ने ब्राजील चुनाव परिणाम को खराब करार दिया। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव में धांधली होने का दावा किया था और परिणाम पर सवाल खड़े किए थे।

चुनाव में मिली हार

रविवार को हुए ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने हरा दिया। मतगणना के दूसरे दौर में फ्लावियो को 48 जबकि लूला को 52 फीसदी वोट मिले थे। पहले चरण में किसी को भी 50 फीसदी वोट नहीं मिल सके थे। हार के बाद फ्लावियो ने नतीजों को स्वीकारने इनकार कर दिया और चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया।

कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने को कहा

बोल्सोनारो फ्लाविया खिलाफ भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन्हें 24 घंटे के अंदर अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा था। दरअसल, पुलिस ने कोर्ट में आशंका जताई थी कि बोल्सोनारो जांच से बचने के लिए देश छोड़कर भाग सकते हैं।

जब मंगलवार सुबह 11 बजे तक फ्लावियो ने पासपोर्ट जमा नहीं किये तो पुलिस को उनके देश छोड़कर भागने का शक हुआ। इसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई। शाम तक पासपोर्ट जमा न होने पर अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट रद्द कर दिया।

Created On :  

Tags

Next Story