Taiwanese Airlines News: चीन के समर्थन में पाकिस्तान का बड़ा कदम, ताइवानी एयरलाइंस के लिए बंद किया एयरस्पेस!

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ताइवान को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उसने ताइवान की एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसका यह निर्णय चीन की 'वन चाइना पॉलिसी' के समर्थन में लिया गया है, जिसकी वजह से एशिया और यूरोप की उड़ानों के रास्ते बदलने पड़े। यह बदलाव ताइवान की दो बड़ी कंपनियों चाइना एयरलाइंस और ईवीए एयरवेज ने किया है। खास बात यह रही कि खुद चीन ने भी इस तरह के प्रतिबंध नहीं लगाए हैं।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान के बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत तक दिखा असर, घरों से भागे लोग, कितनी रही तीव्रता?
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
ब्लूमबर्ग से बुधवार को बातचीत करते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि विमानन विभाग 'वन चाइना पॉलिसी' के तहत चलता है और यह सिर्फ चीन को ही इजाजत देता है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत सिर्फ चीनी एयरलाइंस को दी गई है। ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ताइवानी कंपनियों के विमान 25 अक्टूबर की सुबह से ही पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में नजर नहीं आए हैं।
यह भी पढ़े -यीडा की 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, मेडिकल डिवाइस पार्क से ताइवान सिटी तक कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मिसाइल और एयर डिफेंस का खतरा
फ्लाइटराडार24 के डेटा के मुताबिक, रविवार, 25 अक्टूबर को कम से कम एक दर्जन उड़ानें रूस के ऊपर से लंबा रास्ता तय करके गई हैं। ताइवानी एयरलाइंस फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से मिसाइल और एयर डिफेंस के खतरे की वजह से रूसी हवाई क्षेत्र से बचती रही थीं। कुछ विमान दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के ऊपर से निकल रहे हैं। इस कारण समय और खर्च दोनों ही बढ़ेंगे।
कच्चा तेल मौजूदा समय में 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। इस वजह से ईंधन का बोझ भी और भारी हो जाएगा। इस पूरे मामले पर फिलहाल दोनों एयरलाइंस और ताइवान के नागरिक उड्डयन प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले पर ब्लूमबर्ग ने चीन के विदेश मंत्रालय से भी टिप्पणी मांगी है।
Created On :  

