SCO Meeting: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले कूटनीतिक समीकरण? भारत ने पाकिस्तान को भेजा आमंत्रण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान को न्योता भेजा है। यह आमंत्रण नई दिल्ली में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए दिया गया है। इस संगठन के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की बैठक 20-21 नवंबर, 2026 को होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए भारत की तरफ से पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को न्योता भेजा गया है।
इस्लामाबाद का अंतिम निर्णय
रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान को यह न्योता पिछले हफ्ते ही भेज दिया गया था। हालांकि, अभी तक भारत को इसका जवाब नहीं मिला है। इस पर अंतिम निर्णय इस्लामाबाद का होगा। मई, 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के चलते सैन्य तनाव फैल गया था। इसके बाद यह पहली बार है, जब भारत ने पाकिस्तान को किसी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
इससे पहले मई, 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत की यात्रा पर आए थे। इस दौरान वह SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे। इसका आयोजन गोवा में हुआ था।
यह भी पढ़े -सिंधु जल संधि समझौता निरस्त होने के बाद बूंद बूंद को तरस रहा पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने रोका था सिंधु नदी का पानी
भारत ने मेजबानी का दिया था प्रस्ताव
बताते चलें कि SCO समिट की मेजबानी भारत कर रहा है। इस वजह से नई दिल्ली की जिम्मेदारी होती है कि वह सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को इसमें शामिल होने के लिए न्योता भेजे। ऐसा इसलिए भी है कि भारत ने SCO के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था। वहीं, अगले साल शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।
द्विपक्षीय रिश्तों पर प्रतिबंध?
इस वजह से नई दिल्ली के लिए कूटनीतिक चुनौती साफ दिखाई दे रही है। साल 2016 में पठानकोट हमले और उसके बाद हुए हमलों के बाद से भारत ने करीब एक दशक से द्विपक्षीय रिश्तों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन बहुपक्षीय स्तर पर उसे पाकिस्तान के साथ संवाद करना पड़ता है।
Created On :  

