ट्रंप टैरिफ: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, पाक पीएम ने कहा आपने शुल्क को हथियार बना के 3 करोड़ जानें बचाईं

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, पाक पीएम ने कहा आपने शुल्क को हथियार बना के 3 करोड़ जानें बचाईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने शुल्क को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग को खत्म करवाया है, न्यायालय ने टैरिफ नीति पर गलत निर्णय दिया है। 6-3 के बहुतमत से सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। कोर्ट ने कहा कि विश्व इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (आईईईपीए) राष्ट्रपति को शुल्क लगाने की इजाजत नहीं देता। जस्टिस क्लेरेंस थॉमस, सैमुअल अलिटो और ब्रेन कवानॉ ने असहमति जताई।

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'शुल्क ने मेरी ओर से सुलझाए गए आठ युद्ध में से 5 को समाप्त किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान का सबसे बड़ा युद्ध भी शामिल है जो न्यूक्लियर हो सकता था।' उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के पीएम ने कहा था कि ट्रंप ने शुल्क लगाकर 35 मिलियन (3.5 करोड़) जाने बचाईं हैं। लेकिन भारत ट्रंप के सीजफायर कराने के दावे को लगातार खारिज किया है। पीएम मोदी ने सदन में कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में किसी तीसरे देश का हस्ताक्षेप नहीं था। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से बातचीत कर युद्ध रोकने की अपील की थी।

ट्रंप ने कोर्ट के फैसले पर क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ट्रंप ने गलत बताया है। उन्होंने कहा, मैं अदालत के कुछ सदस्यों पर शर्मिंदा हूं, क्योंकि उन्होंने देश के हित में साहस नहीं दिखाया। उन्होंने शुल्क को राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपकरण बताया और दावा किया कि ये शुल्क जंग रोकने में कारगर साबित हुए हैं। ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच चले रहे युद्ध को रुकवाने का दावा कई बार कर चुके हैं। उन्होंने कहा हमने फोन लगाकर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्ध को रुकवाया।

Created On :  

Tags

Next Story