पाकिस्तान के कराची में पानी की किल्लत!: सिंधु जल संधि समझौता निरस्त होने के बाद बूंद बूंद को तरस रहा पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने रोका था सिंधु नदी का पानी

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में भीषण गर्मी के चलते भारी पानी की कमी देखने को मिली है। शहर में लगभग 70 प्रतिशत आबादी पानी की कमी से जूझ रही है। कराची से यह जल संकट ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि समझौता निरस्त हुए एक साल से ज्यादा का समय हुआ है। इसके बाद से पाकिस्तान में पानी की कमी खबरें लगातार सामने आ रही है।
यह भी पढ़े -आईएसआई और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 600 लोग रडार पर
क्या सिंधु जल संधि समझौता?
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि समझौता हुआ था। इसके तहत सिंधु नदी के जल बंटवारे का कंट्रोल शामिल था। यानी भारत को पूर्वी नदियों पर असीमित अधिकार मिले थे और वहीं, पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब पर अधिकार था। लेकिन भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस समझौते को निरस्त कर दिया था।
हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह संकट नया नहीं है। एशिया न्यूज नेटवर्क के मुताबिक, कराची में पानी की किल्लत दशकों से जनसंख्या वृद्धि, पुरानी पाइपलाइनों, खराब शहरी नियोजन और पानी चोरी की घटनाएं हो रही है। इसकी के चलते यह स्थिति पैदा हुई है।
इन इलाकों में भारी पानी की किल्लत
एआरवाई न्यूज ने बताया कि शहर के कई इलाकों के रहवासियों को पानी की कमी के चलते ऊंचे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इसमें गुलिस्तान-ए-जौहर, गुलशन-ए-इकबाल, अजीजाबाद, लियाकतबाद, उत्तरी नाज़िमाबाद और उत्तरी कराची समेत कई इलाके शामिल है, जहां पर पिछले दो सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी भारी पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े -चोरबाट ला युद्ध सेना ने कारगिल के नायकों को दी श्रद्धांजलि, बर्फीले दर्रे को पाकिस्तानी घुसपैठियों से कराया था मुक्त
रहमान ने PPP सरकार को घेरा
इस मुद्दे की वजह से देश की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हाफ़िज़ नईम-उर रहमान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व वाली सिंध सरकार को घेरते हुए आरोप लगाए कि प्रांत में लगभग 2 दशकों से सत्ता पर काबिज होने के बाद भी कराची को गंभीर पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पता चलता है कि सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।
रहवासी बुनियादी ढांचों से परेशान
बकरीक ईद के मौके पर मीडिया से रहमान से सवाल पूछते हुए कहा कि हजारों संख्या में लोग में बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हो रहे हैं। इस पर उनका कहना है कि पीपीपी के नेतृत्व वाली सरकार आवश्यक सार्वजनित सेवाएं देने में असफल हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि प्रांत में पार्टी की 18 सालों से सरकार है। इसके बाद भी कराची पानी के लिए तरस रहा है।
हाफ़िज़ नईम-उर रहमान ने सिंध ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बोर्ड पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारी बजट मिलने के बाद भी प्राधिकरण उचित स्वच्छता और कुर्बानी के जानवरों के अपशिष्ट के निपटना की समस्या को दूर करने में सफल नहीं हुआ है।
Created On :  
