Hong Kong Sixes 2026: भारत की एक और शर्मनाक हार, पाकिस्तान के बाद अब यूएई ने भी हराया, नीतीश राणा से लेकर शशांक सिंह सभी रहे फ्लॉप

भारत की एक और शर्मनाक हार, पाकिस्तान के बाद अब यूएई ने भी हराया, नीतीश राणा से लेकर शशांक सिंह सभी रहे फ्लॉप
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के बाद टीम को यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 94 रन बनाए। 95 रन का टारगेट यूएई के बल्लेबाजों ने केवल 26 गेंद में ही हासिल कर लिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के बाद टीम को यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 94 रन बनाए। 95 रन का टारगेट यूएई के बल्लेबाजों ने केवल 26 गेंद में ही हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की तरह इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया फ्लॉप रहे। नीतीश ने 6 और राहुल तेवतिया 1 रन की पारी खेली। पिछले मैच में 12 गेंदों पर 41 रन बनाने वाले शशांक सिंह भी केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। अगर टी नटराजन आखिरी ओवरों में तेजी से 38 रन नहीं बनाते तो भारतीय टीम 60-65 रन ही बना पाती।

असरहीन गेंदबाजी

95 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। खालिद शाह ने नटराजन के पहले ही ओवर में 25 रन जड़ दिए। दूसरा ओवर शशांक सिंह ने किया, जिसमें 16 रन पड़े। इसके बाद नीतीश राणा के ओवर में 24 रन लुटा दिए। यूईए का स्कोर 3 ओवर में 65 रन हो गया। उसे आखिरी तीन ओवर में जीतने के लिए 30 रन की जरूरत थी।

चौथा ओवर करने आए नटराजन ने 19 रन दे दिए। यहां से यूएई की जीत औपचारिकता मात्र रह गई थी। पांचवां ओवर करने आए भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या ने दो गेंदों पर दो छक्के लगे। इसके साथ ही यूएई ने इस मुकाबले को 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

आखिरी स्थान पर टीम इंडिया

इस हार के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप-सी में आखिरी पायदान पर है। टीम अपने दोनों ही मुकाबले हार चुकी है। वहीं दोनों मैच जीतकर यूएई पहले और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।

Created On :  

Tags

Next Story