IND Vs NZ 4th T20: भारत ने लगातार चौथी बार जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी न्यूजीलैंड, वैभव और भुवनेश्वर प्लेइंग-11 से बाहर, ईशान-मयंक की वापसी

डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह सीरीज का लगातार चौथा मुकाबला है जब भारत ने टॉस अपने नाम किया है।
सीरीज को पहले ही टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है। शुरुआत के तीनों मुकाबले जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं न्यूजीलैंड को अभी भी सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश है।
यह भी पढ़े -शिखर धवन की पत्नी सोफी ने पहली बार मनाया करवा चौथ, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से मांगे टिप्स
वैभव-भुवनेश्वर बाहर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी और लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वैभव को ईशान के फिट होने पर प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। वह चोट के चलते पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वैभव ने ली थी।
वहीं बात करें भुवनेश्वर कुमार की तो उन्होंने सीरीज के तीनों मुकाबले खेले थे। लेकिन, इस दौरान वह केवल 1 विकेट ही सके। साथ ही रनों के मामले में काफी महंगे भी साबित हुए। इसी के चलते इस मुकाबले में उनकी जगह यंग फास्ट बॉलर मयंक यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, इस सूची में अर्शदीप सिंह किस नंबर पर, यहां देखें सूची
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।
Created On :  

