India vs NZ 5th ODI Match: न्यूजीलैंड से सीरीज शुरू होने के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, जाने कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट?

न्यूजीलैंड से सीरीज शुरू होने के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, जाने कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेला जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें चार नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इसके पहले भारतीय वनडे टीम के सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई है। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है। क्योंकि वह अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग से उबर रहे हैं। खबर है कि वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें शुरुआती 3 वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। लेकिन अब वह सीरीज में ही नहीं खेल पाएंगे।

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं. एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है।" सूत्र ने आगे कहा, "टीम मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्शन कमेटी का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है।"

अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अब टीम में कौन उनकी जगह लेगा। ऐसे में आकिब नबी का नाम सामने आता है। वह वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर से आने वाले आकिब इंडिया-ए के लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में खेल चुके हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। दोनों पारियों में 3-3 विकेट चटकाए थे। इस लिहाज से उनकी गैर-मौजूदगी में आकिब नबी को मौका मिल सकता है।

Created On :  

Tags

Next Story