WPL 2027 Mini Auction: कौन हैं उमा काशवी? 15 साल की उम्र में शामिल हुई WPL के ऑक्शन में, सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन पूरा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाली कप्तान सोफी मोलिनक्स को यूपी वारियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, 15 साल की उमा काशवी ने ऑक्शन में शामिल होकर इतिहास रच दिया। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा, जो उनका बेस प्राइस था।
यह भी पढ़े -कोच्चि के आलीशान होटल में सजी WPL की महफिल, 150 खिलाड़ियों पर लगी बोली, करोड़ों में बिकी यह विदेशी प्लेयर
कौन हैं उमा काशवी?
उमा काशवी दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से आती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। जो ऑक्शन से पहले भी अपनी उम्र को लेकर चर्चा में थीं। वह सिर्फ 15 साल की हैं, जिनका जन्म 9 अप्रैल, 2011 को हुआ था। जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाई थी। उसी प्रकार उमा ने भी अपने खेल के दम पर 15 साल की उम्र में नेशनल टीम में जगह बना ली है। हालांकि वैभव को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, उनकी उम्र 14 साल ही थी।
यह भी पढ़े -ICC ने जारी की टेस्ट ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग, जडेजा से छिना नंबर-1 का ताज, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
काशवी का घरेलू क्रिकेट में था जलवा
घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। BCCI की अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी में उन्होंने 172 की औसत से 516 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक शामिल थे। वे हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुकी हैं। अब यह देखने दिलचस्प होगा कि क्या वह WPL 2027 में भी शानदार प्रदर्शन करती है या नहीं।
यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा बजट था इसलिए उसने ऑक्शन में सोफी मोलिनक्स को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा। सोफी मोलिनक्स के बाद सबसे महंगी बिकने वाली प्लेयर किरण नवगिरे थी। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। नवगिरे को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, एमआई ने 70 लाख की बोली लगाई। दिल्ली 75 तक पहुंची तो मुंबई पीछे हट गई।
WPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काशवी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान.
Created On :  

