WPL 2027 Mini Auction: कोच्चि के आलीशान होटल में सजी WPL की महफिल, 150 खिलाड़ियों पर लगी बोली, करोड़ों में बिकी यह विदेशी प्लेयर

कोच्चि के आलीशान होटल में सजी WPL की महफिल, 150 खिलाड़ियों पर लगी बोली, करोड़ों में बिकी यह विदेशी प्लेयर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आज कोच्चि के एक आलीशान होटल (हयात होटल) में किया गया था। जिसमें 150 खिलाड़ियों पर बोली लगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने मिलकर अपने स्लॉट्स भरे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स की नीलामी में सबसे महंगी बोली लगी, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा।

यूपी के पास सबसे ज्यादा 8 स्लॉट्स खाली थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पास 6 खिलाड़ियों की जगह थी। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 5-5 स्लॉट्स थे। गुजरात जायंट्स के पास 3 खिलाड़ियों की जगह रिक्त थी।

यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 8 स्लॉट्स भरे

मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ी खरीद कर टीम पूरी कर ली

रॉयल चैलेंजर्स ने 4 खिलाड़ी खरीदे। उनका एक स्लॉट खाली रहा

दिल्ली ने भी 4 खिलाड़ी खरीदे। उनका भी एक स्लॉट खाली रहा

गुजरात जायंट्स ने भी सभी 3 स्लॉट्स भर लिए

यूपी वॉरियर्स ने इन 8 खिलाड़ियों को खरीदा

सोफी मोलिनेक्स (1.10 करोड़), स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), स्नेहा पवार (10 लाख), आशा शोभना (10 लाख)

मिनी ऑक्शन 2027 में नीलामी की टॉप-5 बड़ी बोलियां

मुंबई इंडियंस ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा?

श्वेता सेहरावत (20 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख), सानिका चालके (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख), दिशा कसाट (10 लाख).

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा?

जेस जोनासन (40 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), तेजल हसबनीस (30 लाख), वृंदा दिनेश (10 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा?

किरण नवगिरे (75 लाख), काश्वी कंदिकुप्पा (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख), नजमा खान (10 लाख)

गुजरात जायंट्स ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा?

गुनालन कमलिनी (40 लाख), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (30 लाख), समाइरा राघव (10 लाख)

WPL 2027 के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम?

दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, सोफी मोलिनक्स, स्नेह राणा, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा, कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना.

WPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत, अक्षिता भगत

WPL 2027 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश, क्लो ट्रायॉन

WPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी*, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन*, ममता मादीवाला, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काशवी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान

WPL 2027 के लिए गुजरात जायंट्स टीम

अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव

Created On :  

Tags

Next Story