Assam News: गुवाहाटी के होटल में खूनी खेल! लीज विवाद में चलीं गोलियां, होटल मालिक की पत्नी-बेटे समेत 5 की मौत

यह भी पढ़े -नगरीय निकायों में महंगे दाम पर खरीदी करने वाले 7 अधिकारी बर्खास्त, 135 सीएमओ सहित 392 के खिलाफ कार्रवाई
लीज को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल होटल किराए पर लिया था। होटल के लीज समझौते को लेकर उसका मालिक के परिवार से झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात विवाद बढ़ गया और उसने गोलीबारी कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। जिस .32 बोर की पिस्तौल से गोलियां चलाई गई थीं, उसे भी जब्त कर लिया गया है।
तीन मृतकों की पहचान हुई
पुलिस के अनुसार, मरने वालों में हेलेना भराली, देबोरशी कश्यप और नारायण दास की पहचान हो चुकी है। बाकी दो लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम सत्येन पाठक है। उसका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
Created On :  

