Guwahati Firing: गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में स्थित होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कई पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से भड़की BJP, शिकायत दर्ज, खरगे के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन
गोलीबारी की वजह का पता नहीं
फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे क्या कारण था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Created On :  


