Tamil Nadu News: पुलिस पर हमला कर 17 कैदी फरार, 4 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी, तमिलनाडु की जेल में बड़ा कांड!

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में सोमवार देर रात एक जेल से 17 कैदी भाग गए। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला किया और फिर वहां से निकल गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि 4 कैदियों को पकड़ लिया गया। वहीं, 13 लोग अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार कैदियों को खोजने के लिए 17 खास टीमें बनाई गई हैं। आसपास के जिलों में भी पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। रास्तों पर वाहनों की जांच हो रही है। पुलिस फरार कैदियों की तस्वीरें भी दूसरे थानों में भेज रही है।
यह भी पढ़े -PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से भड़की BJP, शिकायत दर्ज, खरगे के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन
बीमार कैदी का बहाना बनाकर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। रात में जेल कर्मचारियों को खबर मिली कि एक कैदी की तबीयत खराब है और उसे दौरे पड़ रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सेल का दरवाजा खोलकर अंदर गए। इसी दौरान कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और मौका पाकर भाग निकले। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें थंगापांडी नाम के एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी 2 कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं।
कैदियों को पकड़ने के लिए 17 टीमें तैनात
आपको बता दें कि, घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश तेज कर दी है। चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी 13 की तलाश में 17 टीमें जुटी हैं। पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मदुरै और केरल के इडुक्की जिले के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी है। फरार कैदियों की तस्वीरें सभी पुलिस थानों में भेजी गई हैं ताकि उन्हें पहचानने और पकड़ने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़े -MP BJP कोर कमेटी में बड़े फैसले, तीन शहरों में रैलियां, राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए 4-5 नामों का बनेगा पैनल
1995 में भी जेल से भागे थे 43 लोग
तमिलनाडु में कैदियों के भागने की इस घटना को बड़ी घटनाओं में गिना जा रहा है। मालूम हो कि, इससे पहले 1995 में वेल्लोर किले के अंदर बने एक खास बंदी शिविर से LTTE संगठन के 43 संदिग्ध फरार हो गए थे। वे जेल से बाहर निकलने के लिए करीब 153 फीट लंबी सुरंग खोदकर भागे थे। अब थेनी की जेल में हुई घटना के बाद पुलिस बाकी कैदियों को पकड़ने में जुटी है।
Created On :  
