Neeraj Yadav Suicide: दिग्गज जेवलिन थ्रोअर नीरज यादव ने किया सुसाइड, भारत को जिताए 3 गोल्ड, डोपिंग मामले में लगा था 4 साल का बैन

दिग्गज जेवलिन थ्रोअर नीरज यादव ने किया सुसाइड, भारत को जिताए 3 गोल्ड, डोपिंग मामले में लगा था 4 साल का बैन
भारतीय खेल जगत से दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके जेवलिन थ्रोअर नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय खेल जगत से दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके जेवलिन थ्रोअर नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है। बुधवार को उनका शव दिल्ली स्थित फ्लैट में मिला। शुरुआती जांच में उनकी मौत जहर खाने से होने की बात सामने आई है।

नीरज यादव ने एशियन पैरा गेम्स में लगातार तीन बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। 2022 में हुए एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जेवलिन थ्रो की F55 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह इस साल होने वाले एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे।

PM रिपोर्ट में क्या सामने आया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में बुधवार को नीरज का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें उनकी मौत की वजह जहर खाना बताई गई है। नीरज ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भारत के चीफ पैरा एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने भी नीरज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ने कहा, 'नीरज ने आत्महत्या कर ली है। मुझे भी यही जानकारी मिली है। मुझे बताया गया है कि उसने कल रात अपने फ्लैट पर जहर खा लिया था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।'

डोपिंग मामले में लगा था 4 साल का बैन

नीरज यादव पर नवंबर 2023 में डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण चार साल का बैन लगाया गया था। यह प्रतिबंध 2027 के आखिरी महीनों तक जारी रहना था। इसी वजह से वह एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल के साथ शामिल नहीं हो सके।

7 साल की उम्र में हुआ था पोलियो

नीरज यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्हें महज सात साल की उम्र में पोलियो हो गया था, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और खेल की दुनिया में आगे बढ़ते रहे।

नीरज ने 2005 से 2012 तक व्हीलचेयर टेनिस खेला। इसके बाद उन्होंने पैरा एथलेटिक्स को अपना करियर बनाया। जेवलिन थ्रो में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और देश के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। एशियन पैरा गेम्स में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

Created On :  

Tags

Next Story