वर्ल्ड वुमेंस रेसलिंग चैंपियन 2026: मनीषा के हौसले और जज्बे को सलाम, पहलवानी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया नाम

मनीषा के हौसले और जज्बे को सलाम, पहलवानी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड वुमेंस रेसलिंग चैंपियन 2026 में भारत की बेटी मनीषा भनवाला ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। पहलवानी में भारत को गोल्ड दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियन के खिताबी मुकाबले में अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर कमाल किया।

भारतीय महिला पहलवान मनीषा ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कमाल कर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हाथ से निकले मैच में गजब की तरकीब लगाई और भारत को मैच में वापस लेकर आई और सिल्वर मेडल झोली में डाल दिया। मनीषा ने गेम में दमदार वापसी के साथ मेडल अपने नाम किया।

0-6 के स्कोर के बाद की वापसी

भारतीय पहलवान के मुकाबले की शुरुआत बहुत खराब हुई थी। एक वक्त पर अमेरिकी पहलवान से 0-6 से पिछड़ गई थीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की हार पक्की दिख रही थी, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए 8-6 से जीत अपने खाते में डाली।

पहलवानी के फाइनल में तीन भारतीय रेसलरों ने जगह बनाई थी। जिसमें नीलम सिरोही (50 किग्रा) और काजल धोचक (76 किग्रा) को बृहस्पतिवार को हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट के फाइनल में मनीषा ने अमेरिकी पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता।

Created On :  

Tags

Next Story