IND Vs NZ: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, भारत को 87 रन से हराया, फिलिप्स का शतक, डफी ने झटके 4 विकेट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत को 87 रन से हरा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2019 में वेलिंग्टन टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 80 रन से हराया था।
ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। 260 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। यह इस सीरीज में न्यूजीलैंड की पहले जीत है। इससे पहले हुए तीनों ही मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली थी।
यह भी पढ़े -टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, इस सूची में अर्शदीप सिंह किस नंबर पर, यहां देखें सूची
न्यूजीलैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 20 ओवर में 259 रन बनाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली।
मयंक यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके।
भारत की खराब बल्लेबाजी
260 रन के टारगेट का पीछे करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने दो विकेट केवल 4 रन पर ही गंवा दिए। संजू सैमसन 4 और ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और श्रेयर अय्यर ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों 6 रन के अंतर पर आउट हो गए।
विशाल टारगेट का पीछा कर रहे टीम इंडिया ने अपने टॉप 4 बैटर्स केवल 56 रन पर गंवा दिए। टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका।
टीम के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 28 और अभिषेक शर्मा ने 27 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से जेकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। मैथ्यू फिसर औरह मिचेल सैंटनर को 2-2 विकेट लिए। एडम मिल्ले को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़े -शिखर धवन की पत्नी सोफी ने पहली बार मनाया करवा चौथ, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से मांगे टिप्स
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।
Created On :  

